महाशिवरात्रि 2026: शिव-शक्ति के दिव्य मिलन का रहस्य, जानिए व्रत, पूजा और आध्यात्मिक अर्थ

श्रेणी : videos | लेखक : The Hindu today | दिनांक : 09 February 2026 13:55

महाशिवरात्रि केवल एक पर्व नहीं, बल्कि शिव और शक्ति के आध्यात्मिक मिलन का उत्सव है. शिव अनंत और सर्वसमर्थ हैं, सृष्टि के सृजन और संहार दोनों के अधिपति. पुराणों में उनका वर्णन मानव चरित्रों के रूप में इसलिए किया गया है, ताकि साधारण व्यक्ति भी उनके स्वरूप और तत्व को समझ सके. 

वे कभी भोलेनाथ, कभी महाकाल, तो कभी नटराज के रूप में प्रकट होते हैं. शिव की यही बहुरूपता उन्हें जन-जन के आराध्य बनाती है. मंदिरों से लेकर ग्राम के चबूतरों तक उनकी पूजा होती है. उनका स्वरूप हमें शक्ति, संतुलन और आत्मबोध का संदेश देता है.