आइए जानते हैं सत्य सनातन संस्कृति के बारे में

श्रेणी : videos | लेखक : The Hindu today | दिनांक : 09 February 2026 13:36

द हिंदू टुडे का उद्देश्य सनातन धर्म के संरक्षण, उसके विचार, मूल्यों और सिद्धांतों को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देना है. हमारा प्रयास है कि पाठकों और श्रोताओं को सनातन की गहरी, तर्कसंगत और तथ्य-आधारित समझ प्रदान की जाए, ताकि वे इसे केवल परंपरा नहीं, बल्कि जीवन जीने की समग्र पद्धति के रूप में समझ सकें.


आज के समय में जब ईमानदारी, पवित्रता, सद्भावना, दया, धैर्य, सहनशीलता और आत्म-संयम जैसे मानवीय गुण कमजोर पड़ते दिखाई दे रहे हैं, तब सनातन का कालातीत ज्ञान और भी प्रासंगिक हो जाता है.


द हिंदू टुडे युवाओं को जागरूक करने, उन्हें सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ाने के लिए संचार के आधुनिक माध्यमों का उपयोग करेगा. हमारा संकल्प है कि सनातन के अनुष्ठानों, पर्व-त्योहारों, दर्शन और जीवन मूल्यों को समकालीन समाज के संदर्भ में पुनः स्थापित किया जाए.


हमें विश्वास है कि यह पहल केवल एक धर्म तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि हर समुदाय, हर विचारधारा के लोगों का सहयोग प्राप्त करेगी. हमारा उद्देश्य संस्कृति का संरक्षण ही नहीं, बल्कि मानवता के मूल्यों का पुनर्जागरण है.